भारतीय जनता मजदूर संघ की अनूपपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता मजदूर संघ की अनूपपुर जिला कार्यकारिणी घोषित
अनूपपुर। भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष अंशुल बैरागी की सहमति प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण शर्मा व प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम देवानी की अनुशंसा पर अनूपपुर जिला कार्यकारिणी घोषणा की है। जिलाध्यीक्ष पीयूष पटेल ने बताया कि भारतीय जनता मजदूर संघ में अनूपपुर जिले की नवीन पाधिकारियों की घोषणा की हैं। जहां 2 जिला उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 3 जिला मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सोशन मिडिया प्रभारी, 1 कार्यालय मंत्री एवं 3 कार्य कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए हैं। जिसमे जिला उपाध्यक्ष कृतंजय नाथ पटेल, विरेन्द्र कुमार पांडेय, महामंत्री राजाराम पटेल, रामभुवन चंद्रवंशी, जिला मंत्री कृष्णा नापित, अखिलेश सिंह एवं संजय चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण साहू, जिला कार्यालय मंत्री प्रभात राठौर तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य में रवि पटेल, रवि सिंह राठौर एवं कपूरचंद कहार को जिम्मेदारी दी गई हैं।