भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने दिया पार्टी के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा 

 

सीधी- भारतीय जनता पार्टी के विंध्यप्रदेश के बड़े चेहरे और भारतीय जनता पार्टी से  राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को अपने एक लिखे संक्षिप्त पत्र में भारतीय जनता पार्टी से प्राथमिक सदस्य इस्तीफा देने की जानकारी भेजी  एक लाइन के लिखे संदेश में उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं ज्ञात हो की अजय प्रताप सिंह  प्रदेश के सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छा व्यक्त की थी लेकिन पार्टी ने अजय प्रताप सिंह को प्रत्याशी न बनाते हुए राजेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया जिससे अजय प्रताप  सिंह नाराज चल रहे थे भाजपा की दूसरी सूचि आने के बाद उनकी नारजगी बढ़ गयी थी  उनके करीबी सूत्रों की माने तो उनके इस्तीफा को इसी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है देखना यह है कि अजय प्रताप सिंह इस्तीफा के बाद क्या करते हैं वैसे उनकी कांग्रेस में जाने की चर्चा भी जोरो पर चल रही है हलाकि कॉंग्रेस ने भी सीधी लोकसभा सीट से कमलेश्वर पटेल को अपना प्रत्यासी घोषित  कर दिया है ऐसे में इनका कांग्रेस में जाने की सम्भावना न के बराबर है हा यह सही है की अजय प्रताप सिंह के इस्तीफे से भाजपा को करारा झटका लगा है