अयोध्या बस्ती में विद्युतीकरण कार्य के लिए जारी किया टेंडर

अयोध्या बस्ती में विद्युतीकरण कार्य के लिए जारी किया टेंडर
अनूपपुर। नगर पालिका बिजुरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 अयोध्या बस्ती में विद्युतीकरण का कार्य नहीं होने की वजह से इस वार्ड में निवास रन वार्ड वासियों को विद्युत समस्या का सामना करना पड़ रहा था। यहां विद्युतीकरण कार्य के लिए 12 वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर तो लगाया गया था लेकिन यह विद्युतीकरण का कार्य रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त न होने की वजह से अटक गया था।
20 लाख रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य का नगर पालिका ने जारी किया टेंडर
नगर पालिका बिजुरी के द्वारा यहां विद्युतीकरण के लिए 20 लाख रुपए की की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत विद्युतीकरण का कार्य कुछ ही दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रारंभ हो जाएगा तथा वार्ड वासियों को विद्युत समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस वार्ड में लगभग 20 घरों में 200 की आबादी निवासरत है। वार्ड में कोरकुू जनजाति के लोग बहुतायत में निवासरत हैं। आर्यावर्त के द्वारा इस मुद्दे को उठाते हुए नगर पालिका वार्ड में अंधेरे में रह रहे वार्ड वासियों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था , जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका के द्वारा इसे अपनी कार्य योजना में शामिल किया गया तथा इसका टेंडर जारी किया गया है। इसके बाद अब इस वार्ड का विद्युतीकरण कार्य प्रारंभ हो जाएगा तथा वार्ड वासियों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।