आयुक्त शहडोल संभाग बाबू सिंह जामोद पहुंचे मां बिरासिनी शक्तिपीठ,पदभार ग्रहण करने के पहले माता का लिया आशीर्वाद,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम बिरसिंहपुर

आयुक्त शहडोल संभाग बाबू सिंह जामोद पहुंचे मां बिरासिनी शक्तिपीठ,पदभार ग्रहण करने के पहले माता का लिया आशीर्वाद
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्थित मां बिरासिनी शक्तिपीठ में आज शहडोल संभाग के आयुक्त बाबू सिंह जामोद पाली पहुंचे। मां बिरासनी शक्ति पीठ पहुंचकर मां बिरासनी का आर्शीवाद लिया। शहडोल संभाग के आयुक्त का पदभार ग्रहण करने से पहले बाबू सिंह जामोद पाली पहुंचे। आयुक्त के पाली पहुंचने की जानकारी लगते ही अधिकारी कर्मचारियों में हलचल मच गई। मां बिरासनी शक्तिपीठ की पंडा ने आयुक्त से माता की पूजा अर्चना कराई। आयुक्त ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर और मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयुक्त बाबू सिंह जामोद ने बताया कि माता का आर्शीवाद लिया हूं। और शहडोल संभाग के खुशहाली और विकास की प्रार्थना किया हूं। शहडोल संभाग की जनता शांति प्रिय और सद्भावना बनी रहे।अभी लोक सभा चुनाव को संपन्न कराना प्राथमिकता होगी। और शासन की योजनाएं जनता को सहजता से मिलें इस ओर भी प्रथमिकता के साथ कार्य किये जायेंगे।