कांग्रेस कार्यालय में दी गई स्वर्गीय भगवती प्रसाद शुक्ला को श्रद्धांजलि


अनूपपुर / जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  रहे पंडित भगवती प्रसाद शुक्ला को  जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिला कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष रमेश सिंह जानकारी देती यह बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में  एक बैठक रखी गई थी, जहां जिले भर के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बैठक उपरांत  जिला कांग्रेस कमेटी के आधार स्तंभ रहे, कर्मठ  कांग्रेसी नेता  स्वर्गीय भगवती प्रसाद शुक्ला के लिए शोकसभा आयोजित कर  उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, इस दौरान  शहडोल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी फूंदे लाल सिंह मार्को,जिला पंचायत सदस्य रिंकू राम जी मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बासु चटर्जी, मयंक त्रिपाठी, उमेश राय,मो नजीर,भूरा यादव, चंदन प्रताप सिंह, तौहीत खान बाबा, सुनील पटेल, मनीष भोजवानी, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, मनोज पटेल के साथ-साथ सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |