नामांकन रैली में भाजपा ने दिखाया दम उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में हुआ नामांकन
हमारा देश आर्थिक महाशक्ति बनेगा- राजेन्द्र शुक्ला
अनूपपुर।
 भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए घोषित प्रत्याशी सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के नामांकन दाखिले में पहुंचे भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, भरते हुए भारी उत्साह के साथ अनूपपुर स्मार्ट सिटी से नामांकन रैली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर शहडोल सांसद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल भाजपा प्रदेश महामंत्री शहडोल संभाग के प्रभारी सत्येंद्र तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल प्रदेश मंत्री विधायक श्रीमती मनीषा सिंह अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह विधायक जयसिंह मरावी धर्मेंद्र कुमार जिला प्रभारी मिथिलेश प्यासी प्रकाश जगवानी अनूपपुर जिला अध्यक्ष रामदास पुरी शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह उमरिया जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन की गरिमा में उपस्थिति में नामांकन रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया।
हमारा देश आर्थिक महाशक्ति बनेगा
शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह के नामांकन दाखिले में पहुंचे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया ,देश यह समझ चुका है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है यह चुनाव हमारे बच्चों के भविष्य बचाने का चुनाव है आज सभी लोग इस चीज को समझ चुके हैं ।जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं वह भारत को मजबूत कर रहे हैं कोई सोच भी नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पक्का मकान फ्री उपचार अच्छी सड़के रेलवे लाइन का विस्तार स्टेशनों का कायाकल्प धारा 370 राम मंदिर निर्माण कश्मीर समस्या का समाधान जैसे अनेक कार्य जनहित में करेंगे। कांग्रेस की सरकारों ने देश को दीमक की तरह खोकला कर रही थी, भाजपा सरकार आने के बाद देश के अंदर गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई जिसका लाभ गरीब युवा महिला किसान हर वर्ग को मिला।
सांसद एवं मंत्री ने किया सभा को संबोधित
नामांकन रैली के लिए आयोजित आमसभा को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल शहडोल सांसद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने सभा को संबोधित किया और सभी लोगों ने उपस्थित आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार प्रचंड मतों से विजय दिलाने की अपील की।  सभी लोगों ने संकल्प लिया एक बार फिर मोदी सरकार। कार्यक्रम में कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष अजय सराफ एवं उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली ताम्रकार के अलावा कई पार्षद एवं कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को अलविदा कर दिया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।