कांग्रेस के गढ़ पुष्पराजगढ़ में जीत के लिए भाजपा की विशेष तैयारी श्याम महाजन को सौंपी गई जिम्मेदारी
पुष्पराजगढ़ भाजपा के लिए सपना कब होगा अपना

पुष्पराजगढ़। लगातार तीन विधानसभा के साथ-साथ बीते तीन लोकसभा चुनाव का परिणाम देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी को शहडोल संसदीय क्षेत्र के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में जीत का परचम लहराने के लिए तरसना पड़ जाता है। बीते  चुनाव में भाजपा ने हीरा सिंह को चुनावी मैदान में उतर कर यहां से जीत के लिए दो माह पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी लेकिन लाख कोशिश के बाद भी कांग्रेस के इस गढ़ मे भाजपा अपना प्रत्याशी नहीं जीता पाई थी। वही पिछले लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस परिवार से ही निकालकर भाजपा का झंडा लेकर चुनाव मैदान में कुदी हिमाद्री सिंह को लगभग 6000 वोटो से हारना पड़ा था। ऐसे में अब जब आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी व्यूह रचना शुरू कर दी है तो उसके लिए चुनौती बने पुष्पराजगढ़ में इस बार जीतने का लक्ष्य सबसे बड़ा था। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन को बीते विधानसभा चुनाव में हारे हुए मतदान के दो की समीक्षा करके इस बार उन मतदान केदो पर भाजपा की जीत पक्की करने के लिए विशेष तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को पुष्पराजगढ़ विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मौजूद भाजपा के सारे नेताओं को इस बात के लोकसभा चुनाव में हर हाल मे जीत का मूल मन्त्र का पाठ पढ़ाया गया है स भाजपा सूत्रों की माने तो बीते लोकसभा और विधान सभा के चुनाव मे मिली हार का मुख्य कारण गुट बाजी को इस बार के लोकसभा चुनाव में खत्म करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। फिलहाल देखना है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए पुष्पराजगढ़ विधानसभा में जीत का सपना इस बार भी पूरा होता है या नहीं इसका पता तो परिणाम आने के बाद ही चलेगा।