कांग्रेस को दूसरे दिन भी लगा झटका 10 सरपंच 2 पार्षद सहित 8 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन
बिजुरी एवं जैतहरी में कमल पर जताया भरोसा

कोतमा विधानसभा के 10 सरपंचो ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल पर विश्वास जताते हुए गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। जिसमें ग्राम पंचायत बहेराबांध सरपंच मनमोहन सिंह, चंदा पनिका ग्राम पंचायत मझौली सरपंच, ग्राम पंचायत उमर्दा सरपंच अखिलेश सिंह, ग्राम पंचायत कोठी सरपंच भगवान दास सिंह, गोकुल सिंह ग्राम पंचायत थानगांव सरपंच, कृष्णपाल सिंह ग्राम पंचायत डोगरिया सरपंच, कंचन सिंह ग्राम पंचायत बैहाटोला सरपंच, देववती सिंह ग्राम पंचायत पथरौडी सरपंच, हेमलता सिंह ग्राम पंचायत बेलगांवट सरपंच, ओमवती सिंह ग्राम पंचायत भांठाडांड सरपंच एवं सूरज पनिका ग्राम पंचायत छतई सरपंच शामिल हैं। कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व के चलते कई कांग्रेस जन लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस से पलायन करना प्रारंभ कर दिए हैं एवं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन, जिलाध्यक्ष रामदासपुरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मिथिलेश मिश्रा, नगर पालिका पसान अध्यक्ष रामअवध सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर की गरिमामय उपस्थिति में अनूपपुर जिला कांग्रेस के महामंत्री सिद्धार्थ सिंह (राजा भैया), पार्षद कविता राठोर, पार्षद सविता राठौर, गणेश नापित पूर्व पार्षद, पोषण राठौर पूर्व पार्षद, प्रीतम राठौर पूर्व अध्यक्ष लैम्पस सोसाइटी जैतहरी, कृष्ण संत द्विवेदी (लाला), रामकुमार राठौर सेवानिवृत कर्मचारी, नत्थू राठौर, लाल प्रताप सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कांग्रेस नेताओं के भाजपा सदस्यता ग्रहण करने पर नगर परिषद अध्यक्ष जैतहरी उमंग अनिल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि नरेश नापित, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सिंह मरावी, आनंद अग्रवाल, वेद प्रकाश द्विवेदी, प्रेमानंद द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रवि राठौर ने नवागत भाजपा सदस्यों का अभिनंदने करते हुए बधाई दी है।