सेवा निवृत मत्स्य विभाग के उप संचालक कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह के भाई  जितेंद्र सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता मुख्य मंत्री मोहन यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा ने दिलाई सदस्यता
अनूपपुर आज भोपाल प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ,पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सेवा निवृत मत्स्य विभाग उप संचालक जितेंद्र सिंह बघेल जी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई , हम आपको बता दे की जितेंद्र सिंह एवम उनका पूरा परिवार जिले की राजनीति में लगातार अहम भूमिका का निर्वहन करते आए है जितेंद्र सिंह  जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के छोटे भाई है वो शासकीय सेवा में रहते हुए भी सभी चुनावो में उनकी भूमिकाएं नजर आती रही है और राजनीतिक चाणक्य के नाम से जाने जाते रहे है , चचाई , केल्हारी अम्लाई क्षेत्र में इन्होंने सामाजिक क्षेत्र के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है उन्होंने भाजपा के साथ सक्रिय राजनीति में आकर भाजपा के लिए पूर्ण दक्षता से कार्य करने के लिए सदस्यता ग्रहण की है।