जितेंद्र सिंह ने बिसाहू लाल को ठेंगा दिखाते हुए ज्वाइन किया भाजपा बिसाहू लाल को मुंह दिखाने के लिए जगह नहीं बची@राम भैया की रिपोर्ट
 अनूपपुर l जिले के वरिष्ठ सामाजिक और चचाई क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण में कई बार अपना परचम लहरा चुके जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार की देर शाम भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीl इस सदस्यता ग्रहण करने के पीछे का मुख्य कारण यही था कि अनूपपुर भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल ने अपने वीटो पावर का प्रयोग करते हुए जितेंद्र सिंह के भाजपा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए यह रोक लगा दी थी लेकिन जितेंद्र सिंह ने बिसाहुलाल के धूर राजनीतिक विरोधी रामलाल का उपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष के सामने सदस्यता ग्रहण कर ली ऐसे मे अब अनूपपुर के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा चल निकली इसके विरोध में अनूपपुर भाजपा विधायक ने अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया वही बिसाहूलाल को ठेंगा दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके यह दिखा दिया कि तुम अनूपपुर के विधायक हो तो मेरे ठेंगे सेl