*भाजपा मंडल जयसिहंनगर मे मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मखुर्जी का स्मृति दिवस* -रिर्पोटर@ ,दीपक कुमार गर्ग

*भाजपा मंडल जयसिहंनगर मे मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मखुर्जी का स्मृति दिवस*
-रिर्पोटर@ ,दीपक कुमार गर्ग
*भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिँह एवं जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिँह की उपस्थिति मे मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न*
जयसिंहनगर l भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर के प्रत्येक बूथ पर मनाया गया l डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के स्मृति दिवस के अवसर पर मंडल स्तरीय कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल जयसिंहनगर की मण्डल कार्यसमिति का आयोजन जयसिंहनगर मे किया गया जिसमे अतिथि के रूप मे भारतीय जनता पार्टी शहडोल के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिँह एवं जयसिंहनगर विधानसभा विधायक श्री मति मनीषा सिँह, जयसिंहनगर मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे मण्डल कार्यसमिति का नेतृत्व भाजपा मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय ने किया एवं मंच का संचालन मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया l कार्यक्रम की शुरुआत मे सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओ ने सर्व प्रथम भारत माता,भाजपा के संस्थापक रहे पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प.दीन दयाल उपाध्याय जी की छाया चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित की एवं कार्यक्रम मे भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय ने अपने स्वागत वक़्तव्या मे सभी अतिथियों एवं भाजपा मंडल जयसिंहनगर के समस्त कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए पिछले चार वर्षो मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर की संगठनात्मक उपलब्धियों के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओ का आभर व्यक्त किया मंडल अध्यक्ष ने बताया की पिछले दिनों सम्पन्न हुए विधानसभा एवं लोकसभा के निर्वाचन मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर से भाजपा प्रत्यासी को विपक्षी दलों पर भारी बढ़त मिली जिसका पूरा श्रेय जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन मे कार्य करने वाले मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ को जाता है l
*क्षेत्र मे विकास के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगी- मनीषा सिँह*
भाजपा मंडल जयसिंहनगर की मंडल कार्यसमिति मे शामिल हुई जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिँह ने सर्व प्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को नमन कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के त्याग और बलिदान पर कार्यकर्ताओ से चर्चा की साथ ही भाजपा मंडल जयसिंहनगर के कार्यकर्ताओ का विगत दिनों सम्पन्न हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव मे कार्यकर्ताओ की अथक परिश्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया l श्री मती मनीषा सिँह ने कहा की जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और पार्टी की कार्यकर्ता होने के नाते मै क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए संकल्प बद्ध हूँ एवं क्षेत्र से जुडी समस्या के निराकरण की दिशा मे हर सम्भव प्रयास करूंगी l
*त्याग और बलिदान से बनी है भाजपा- कमल प्रताप सिँह*
भाजपा शहडोल जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिँह ने अपने वक्तव्य मे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के त्याग और बलिदान पर चर्चा करते हुए कहा की स्वतंत्र भारत की कांग्रेस सरकार मे केंद्रीय मंत्री रहे मुखर्जी जी ने तत्कालीन केंद्र सरकार की जम्मू कश्मीर को भारत से अलग विशेष राज्य, अलग वजीरे आजम की नीति से निराश होकर केंद्रीय मंत्री के पद से त्याग देकर प. दीन दयाल उपाध्याय जी के साथ एक देश एक संविधान और एक प्रधान की नीति के लिए भारतीय जनता पार्टी के निर्माण की नींव रखी थी और राष्ट्र की एकता के लिए कार्य करते हुए अपने प्राणो का बलिदान दिया और आज वर्तमान मे जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है की भावना के साथ देश के प्रधानमंत्री नारेन्द्र मोदी के नेतृत्व केंद्र की भाजपा सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने का कार्य जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर किया है l
मंडल कार्यसमिति की बैठक मे आभार मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी ने किया l
*इनकी रही उपस्थिति*
भाजपा मंडल जयसिंहनगर की कार्यसमिति की बैठक मे दीन दयाल अंत्योदय समिति अध्यक्ष अरुण गौतम, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिँह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक केशरवानी, महिला मोर्चा जिला मंत्री जय श्री कचेर, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा हीरा लाल पाल, मंडल उपाध्यक्ष रावेन्द्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुकुवा बैगा, मंडल मंत्री संजय राव,मिडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेष मणि पाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवकी सोनी, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश गुप्ता, सीतेन्द्र पयासी, महिला मोर्चा महामंत्री शीला तिवारी, उमेश गुप्ता, महेश तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l