*5 सितंबर को छुलहा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस सौंपेगी ज्ञापन, ट्रेन ठहराव और छुल्हा मार्ग मरम्मत सहित कई मुद्दे

           छुलहा, नगदहा, सिन्दुरी, हर्री, बर्री, भगतबांध, मौहरी, अमगवा, बेलिया, बेला, टांकी, कुसमहाई, खिरनाटोला, कांसा, कोड़ा, अगरियानार सहित आसपास के 15 से अधिक गांवों की करीब 30 हजार की आबादी इससे प्रभावित हो रही है।

*ट्रेनों का ठहराव बहाल और छुलाहा ग्राम पंचायत पहुंच मार्ग मरम्मत नही हुआ तो होगा वृहद आंदोलन*
            कांग्रेस शासनकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का छुलहा स्टेशन पर ठहराव किया गया था।
                    वर्तमान सरकार गरीब और आम यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी कर रही है तथा उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।
            छुलहा रेलवे स्टेशन पर पूर्व में रुकने वाली यात्री ट्रेनों का ठहराव जल्द से जल्द पुनः प्रारंभ नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों एवं यात्रियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।

*फुट ओवरब्रिज के विस्तार की मांग*
ज्ञापन मे छुल्हा रेलवे स्टेशन में बने फुट ओवर ब्रिज जो प्लेटफॉर्म एक नंबर से दो नंबर तीन नंबर वा चार नंबर प्लेटफॉर्म में जाती है उसको दोनों साइड विस्तार किया जाए चार नंबर से उधर रोड साइड विस्तार किया जाए और एक नंबर से इधर रोड साइड विस्तार किया जाए क्योंकि छुल्हा रेलवे स्टेशन के सामने रोड बस स्टैंड होने के वजह से आम नागरिक को रेलवे गाड़ी खड़ी रहने करण आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है एवं खड़ी मालगाड़ी के नीचे से आवागमन करते हैं। क्योंकि पहले स्टेशन के बगल से लेवल क्रॉसिंग था उसको रेल प्रशासन ने तोड़कर 1 किलोमीटर दूर अंडर ब्रिज बनाया गया है और उस अंडर ब्रिज का सीसी वा डामरी करण रोड  भी छुल्हा रेलवे स्टेशन रोड से ग्राम पंचायत रोड तक परमानेंट पक्की रोड नहीं बनाया गया है।जिसको बनवाया जाए।

*अंडरब्रिज में जलभराव और सड़क की बदहाली का मुद्दा*
इसके अलावा हर्री-बर्री अंडरब्रिज, बीके-60 तथा बाईपास अंडरब्रिज में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी निराकरण की मांग भी की जाएगी। कांग्रेस के अनुसार, समुचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के समय ग्रामीणों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में रेलवे साइड से जुड़े लिंक रोड का डामरीकरण, दोनों ओर नाली निर्माण तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग भी रखी जाएगी।

*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण रहेंगे मौजूद*
5 सितंबर को दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाले ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष  पुष्पराजगढ़ विधायक , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, जयसिंहनगर विधानसभा प्रभारी आशीष त्रिपाठी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमेश सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही सेंदुरी, छुल्हा, बर्री, अमगमा एवं पिपरिया गांवों के सरपंच, जनपद सदस्य रामवती राठौर, क्षेत्र के ग्रामीणजन एवं आम नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर रेलवे से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग करेंगे। सभी की उपस्थिति में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में बंद किए गए यात्री ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू करने सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी।
रजन कुमार राठौर ने क्षेत्र के ग्रामीणों, यात्रियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे छुलहा रेलवे स्टेशन पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।