विधायक बिसाहू लाल सिंह का मनाया गया जन्मदिन पार्टी कार्यालय मे बधाइयों का लगा तांता

विधायक बिसाहू लाल सिंह का मनाया गया जन्मदिन पार्टी कार्यालय मे बधाइयों का लगा तांता
अनूपपुर / पूर्व कैबिनेट मंत्री अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह का जन्मदिन 1 अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बिसाहू लाल सिंह अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रातः अपने गृह ग्राम स्थित परासी दुर्गा मंदिर पहुंचकर प्रदेश के सुख समृद्धि की मंगल कामना करने के बाद विधायक बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल परिसर में पहुंच कर आंवला का वृक्ष रोपण करते हुए पर्यावरण को संतुलित रखने का संदेश दिया वृक्षारोपण के उपरांत जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया, उसके बाद ,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्षों द्वारा प स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां पर बिसाहूलाल सिंह के पहुंचते ही जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की अगुवाई मे जिले भर के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने बिसाहूलाल सिंह का जोरदार स्वागत पटाखे फोड़ माला पहनकर किया गया, साथ ही भाजपा कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया जहाँ पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व आम जनों का श्री सिंह को बधाई देने का ताला लग गया इस अवसर पर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि उनके समाज में जन्मदिन मनाने की परंपरा नहीं है लेकिन मौजूदा समय में जो वातावरण चल रहा है और कार्यकर्ताओं का स्नेह और प्रेम के कारण हम जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं हम सदैव सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं कार्यकर्ताओं का जो प्रेम हमारे जन्मदिन पर मिला है उसके प्रति हम सभी को हृदय से धन्यवाद देते हैं और सभी को भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपेक्षा करते हैंइस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी अनिल गुप्ता, अनूपपुर नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह, पासान नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह, भाजपा जिला महा मंत्री जितेंद्र सोनी, अनूपपुर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कू सोनी, जिला कार्यालय प्रभारी चंद्रिका द्विवेदी, प्रकाश मिश्रा योगेंद्र राय, शैलेंद्र सिंह, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |