भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर सेवादल ने अनुपपुर में बैठक आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया

अनूपपुर २० अगस्त भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर आज अनूपपुर स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में जिला सेवादल द्वारा बैठक आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर राजीव गाँधी जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित हुआ , सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राजीव जी के जीवन दर्शन पर गोष्ठी आदि विविध कार्यक्रम आयोजित कर राजीव जी के व्यक्तियों, क्रतिव्यो को याद कर उनके बताए रास्ते पर चल कर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।                                                                           कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक  डा० एहसान अली अंसारी  के कुशल मार्गदर्शन व संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचा‌यत की सम्मानित अध्यक्ष प्रीति सिंह जी उपस्थित रहीं।

बैठक में सन्तोष पाण्डे, आशुतोष सिंह ,रफी अहमद, रोजमैंरी मसीह, रजन राठौर, मयंक त्रिपाठी, राजीव सिंह,  वासुदेव चटर्जी, राजेश पांडे, रामसजीवन गौतम, सन्तोष पाण्डे, हेमा शर्मा, उर्शिला मसीह ,वेदक पटेल, दोमल सिंह, पुरुषोत्तम कनौजिया, चेतन पटेल, बिसाहु लाल साहू आदि अपने विचार रखे। जिले के कोने कोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिरकत किया जिसमे विनोद सोनी, मनीश भोजवानी,आशू सिंह, रामदास विश्वकर्मा, राम सिह, छोटे लाल सिंह,सम्पत लाल, अजय दास, रामाधार बैगा, दिलीप केवट,संतोषी सिंह,तिलकधारी कोल, नरेन्द्र सिंह, नारेन्द्र पटेल, मो०शरीफ, अमृत लाल सेन,आदि की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। देश में सद्‌भावना एकता अखंडता कौमी एकता कायम रखने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ-वन्देमातरम, समापन राष्ट्रगान से किया गया। अंत में कांग्रेस परिवार के दिवंगत लोगों के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।