नवरात्री के पहले दिन सजा माता रानी का दरबार,शिव महिमा नवदुर्गा उत्सव समिति करकी के तत्वाधान मे कार्यक्रम आयोजित

शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो देवी दुर्गा की पूजा और आराधना को समर्पित है। यह त्योहार आश्विन मास में आता है, जो सितंबर-अक्टूबर के महीनों के आसपास होता है। शारदीय नवरात्रि 9 दिनों तक मनाई जाती है और इसमें प्रतिदिन देवी दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। 

नवरात्रि का पहला दिन देवी शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू होता है और नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों के दौरान भक्त उपवास रखते हैं, ध्यान करते हैं, और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करकी मे शिव महिमा नव दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान मे माँ दुर्गा विशाल नौ रूपों वाली विशाल मूर्ति की स्थापना की गयी है जो पुरे क्षेत्र मे एक आकर्षक का केंद्र बनी हुई है आज नवरात्रि के पहले दिन ही माता रानी के दरबार मे सुबह से ही भक्तो का ताता लगा हुआ है मातारानी के विधि विधान से पूजा के लिए पुजारी के रूप मे पंडित ओमकार शुक्ला के द्वारा अपनी सेवाशिव महिमा नव दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा लगातार लगभग दो दशक से अधिक समय से नवरात्रि के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो निरंतर जारी है इस आयोजन को लेकर के पुरे क्षेत्र मे एक अलग ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहता है जिसका इंतजार पुरे क्षेत्रवासी बेसब्री से करते है