*कोतमा पुलिस द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कोतमा में "मैं हूं अभिमन्यु" कार्यक्रम का आयोजन* 

@रिपोर्ट - अनीश तिगाला 

                 अनूपपुर /   कोतमा पुलिस द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कोतमा में ""मैं हूं अभिमन्यु"* विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कोतमा के प्रिंसिपल सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे जिंहे महिलाओ और बालिकाओ के खिलाफ हो रहे अपराधो, घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं बालिकाओ के लिए समाज में सुरक्षित वातावरण निर्मित किये जाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। तथा *मैं हूं अभिमन्यु* संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंग भेद जैसी सामाजिक बुराईयो के खिलाफ जागरूक किया गया। तथा शासन की  हेल्प लाइन नंबरो के संबंध मे बताया गया / मै हूं अभिमन्यु,, का रथ कोतमा नगर में भ्रमण कराया जाकर प्रचार प्रसार किया गया/

                जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह, उप निरीक्षक अवध पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, दिनेश राठौर, कपिल उईके, चालक आरक्षक दिनेश किराडे उपस्थित थे