संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा धान उपार्जन केन्द्र पयारी में की जा रही अनियमितता-कार्यवाही आवश्यक @रिपोर्ट -अनीश तिगाला

संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा धान उपार्जन केन्द्र पयारी में की जा रही अनियमितता-कार्यवाही आवश्यक
शासन एवं किसानों को संतोषी स्व सहायता समूह लगाया रहा चूना,कलेक्टर से किसानों ने किया जांच की मांग
अनूपपुर/शासन के मनसूबे पर पानी फेरते हुए संतोषी सहायता समूह सकोला बदरा द्वारा एसडब्ल्यूसी पयारी धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता की जा रही है। जानकारी मिली है कि संतोषी स्व-सहायता समूह के कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेडर, इन सबके मिली भगत से घटिया धान की खरीदी करते हुए गोदाम में परिदान करने में लगे हैं कहीं ना कहीं वेयरहाउस के गोदाम प्रभारी की मिलीभगत साबित हो रही है, इतना ही नहीं संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा पयारी के धान खरीदी केंद्र में हजारों बोरी धान व्यापारियों से खरीदी कर बिना स्टैंसिल टैग के गोदाम में परिदान किया जा रहा है किसानों ने बताया कि इस धान खरीदी केंद्र में किसी किसान से 40 किलो 800 ग्राम तो किसी किसान से 41 किलो की भर्ती ली जा रही है जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है बताया गया है कि संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा पयारी के धान खरीदी केंद्र में शासन के मापदंड को दरकिनार करते हुए खरीदी का कार्य किया जा रहा है ।जानकारी मिली है कि समूह के संचालक एवं राम प्रमोद साहू द्वारा व्यापारियों को बोरी घर भिजवा दिया गया है वहां से मिक्सर धान गोदाम में सीधे बोरिया पलटी हो रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेशानुसार कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं डीएसओ द्वारा धान खरीदी का कार्य किए जाने का लगातार प्रयासरत किया जा रहा है परंतु संतोषी स्व सहायता समूह के लोगों ने आदेशों को दरकिनार कर धान खरीदी कार्य में संलग्न है इतना ही नहीं बोरा बारदाना के नाम समूह के लोग किसानों से पैसा ऐठ रहे हैं यहां पदस्थ ग्रेडर किसानों से पैसे मांग रहे हैं पैसा दे देने पर घटिया धान अच्छे मापदंड में चली जाती है जो किसान पैसे नहीं देते उनका धान वापस की जाती है नाम न छापने के शर्त पर किसानों ने बताया है कि समूह के संचालकों द्वारा धान खरीदी में भारी अनियमिता की जा रही है राबूद घटिया मिक्चर धान को गोदाम में परिदान किया जाता है और जो किसान अच्छी धान लेकर आते हैं उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिगत दिनों जिले के न्यायप्रिय कलेक्टर हर्षल पंचोली संतोषी स्वसहायता समूह पयारी के खरीदी केंद्र में पहुंचकर अनियमितता को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए समझाइस दिया था कि धान खरीदी में मापदंड के आधार पर कार्य करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी फिर भी लापरवाह समूह के ऊपर कोई असर नहीं हुआ क्षेत्र के किसानों ने जिले के संवेदनशील न्यायप्रिय कलेक्टर हर्षल पंचोली जिला आपूर्ति अधिकारी से मांग किए हैं कि संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा जो अनियमितता की जा रही है उसकी जांच कराकर दोशी जनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किसानों के हित में उचित निर्णय लिया जाए।