इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के प्र. कुलपति प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी के निर्देशन में IGNTU में मिशन " आओ खेले 2025" के अंतर्गत छात्र छात्राओं के  बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ,छात्रों को चार   एवं छात्राओं को  दो ग्रुप में विभाजित कर प्रतियोगिता का को संपन्न कराया ।सभी मैच विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कंपलेक्स के इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित हुआ।प्रारंभ में 21 अंक का मैच खेला गया। सेमीफाइनल एवं  फाइनल  मैच बेस्ट ऑफ  थ्री कराया गया।इसके पूर्व प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शिक्षा संकाय के डॉक्टर  दिलीप कुमार चौधरी  सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा ने किया। अपने उद्बोधन में बताया कि इस प्रकार के प्रतियोगिता से बच्चों में खेल के प्रति रुझान बढ़ती है और बच्चों के  सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण संस्थानों में इस तरह खेलों  का आयोजन होते रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ राजकुमार ,डॉक्टर संतोष गुप्ता ,डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, निलेश कुमार, नगमा सहित BPES एवं MPES  के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। निर्णय की भूमिका डॉ राकेश प्रसाद एवं डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ने निभाया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मनोज कुमार पांडे ने किया।पुरुष वर्ग में परिणाम इस प्रकार रहा-
1-अभीरथ  बी 
2-वी सिम्हाद्री नायक
3-अश्विनी जे 
4-आई रोहित

महिला वर्ग का परिणाम -
1-भूमिका कवरेती 
2-दीपांती 
3-रिया सिंह 
4-गोमती ओटी