अमरकंटक में वैशाख पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी ,,संवाददाता / श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक में वैशाख पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी ,,संवाददाता / श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में वैशाख पूर्णिमा / बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्त , श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने पुण्य सलिला मां नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई । आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों भक्तों ने नर्मदा स्नान , मंदिर दर्शन , पूजन पाठ किया गया ।
भक्त श्रद्धालुओं तीर्थ यात्रियों के द्वारा सुबह 5: से ही डुबकी लगाने नर्मदा घाटों पर भीड़ जमने लगी थी । भक्त श्रद्धालु गण कोटि तीर्थ कुंड , रामघाट तट में लगातार डुबकी भक्तजन दोपहर समय तक लगाते रहे । इस अवसर पर नर्मदा मंदिर में श्रद्धालु गण लाइन लगाकर दर्शन किया ।
मार्कंडेय आश्रम में नौ दिनों तक चले रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा महापुराण कथा तथा मृत्युंजय आश्रम में भी भागवत कथा की पूर्णाहुति और विशाल भंडारा आयोजित हुआ । कल्याण सेवा आश्रम तथा गणेश धुना ने भी संतो ब्राह्मणों का भंडारा सम्पन्न कराया गया । इस अवसर पर भक्त श्रद्धालुओं साधु संतों आचार्य ब्राह्मण को पूजन अर्चन कर भोजन प्रसादी भंडारा कराया गया ।



rn
rn
rn
rn
rn