प्रकाश द्विवेदी (विक्की) बने सांसद प्रतिनिधि,प्रतिनिधि नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
प्रकाश द्विवेदी (विक्की) बने सांसद प्रतिनिधि,प्रतिनिधि नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा अमरकंटक निवासी प्रकाश द्विवेदी को अमरकंटक नगर परिषद स्तरीय बैठकों के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनकी अनुपस्थिति में प्रकाश द्विवेदी निवासी वार्ड क्र 09 , नगर परिषद अमरकंटक स्तरीय का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर से जुड़े विषयों को बैठकों में रखेंगे तथा उनके समुचित सम्मान एवं उचित स्थान दिलाने के लिए प्रयास किया जाए ।
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है । कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताते हुए सांसद महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया है ।


