पाली रेलवे ट्रैक पर महिला की मौत, आत्महत्या या हादसा—जांच में जुटी पुलिस,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमारिया
पाली रेलवे ट्रैक पर महिला की मौत, आत्महत्या या हादसा—जांच में जुटी पुलिस
पाली (उमरिया)पाली रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पहले अप लाइन पर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना उमरिया से पाली रेलवे स्टेशन की ओर आने वाली रेलवे लाइन पर हुई है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन क्रमांक 11265 जबलपुर–अंबिकापुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक तौर पर महिला द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि यह हादसा भी हो सकता है। वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। रेलवे ट्रैक से जुड़ा मामला होने के कारण रेलवे पुलिस द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई की गई तथा पाली पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


