बारामती में विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त,महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य चार लोगों का दुखद निधन
बारामती (महाराष्ट्र) - महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में बुधवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा और रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विमान से धुआं उठता देखा गया।
बताया जा रहा है कि विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से नियंत्रण बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
मिली जानकारी  के अनुसार विमान में कई लोग सवार थे, जिनमे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद थे और इस दुखद घटना में उनकी दुखद मौत हो गई है साथ ही दो क्रू मैम्बर सहित एक पायलट सहित कुल पांच लोगों की दुखद मौत हो गई है । । हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से यात्रियों की संख्या और स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विमानन विभाग और संबंधित एजेंसियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए एयरपोर्ट क्षेत्र को सील कर दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।