*देर रात अनूपपुर पहुंचे नए पुलिस कप्तान विक्रांत मुराब*
*देर रात अनूपपुर पहुंचे नए पुलिस कप्तान विक्रांत मुराब*
अनूपपुर/ : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में गत दिवस थोकबंद तबादले करते हुए 23 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया था. अनूपपुर में भी नए पुलिस अधीक्षक की पोस्टिंग की गई थी, जहाँ पर विक्रांत मुराब को भी अनूपपुर का नए पुलिस अधीक्षक बनाया गया था, जहाँ वे कल देर रात अनूपपुर पहुंचे जिनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, पुलिस लाइन आर आई श्री मति ज्योति दुबे, यातायात प्रभारी विनोद दुबे के साथ अन्य पुलिस कर्मी ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर पुलिस विभाग की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया |
*आज करेंगे पदभार ग्रहण*
अपने तेज तर्रार कार्यशाली के लिए पहचाने जाने वाले अनूपपुर के नए पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब आज 19 मई को अनूपपुर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे|


