अमरकंटक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक जो मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थली है । आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अमरकंटक में 77वां राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास , उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में परंपरागत ढंग से मनाया गया ।

इस अवसर पर स्थानीय पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक के प्रांगण से विशाल प्रभात फेरी निकाली गई । प्रभात फेरी में गणवेश धारण किए छात्र-छात्राएं बैंड की मधुर धुनों के साथ हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत गाते हुए कदमताल करते नजर आए तथा नर्मदा मंदिर प्रांगण सामने आकर एकत्रित हुए । सरस्वती शिशु/माध्यमिक विद्यालय , कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय तथा नगर स्थित नवीन माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए ।

ध्वजा रोहण हेतु नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पार्वती सिंह उईके ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी । इस अवसर पर छात्र-छात्राएं , शिक्षकगण , गणमान्य नागरिक , नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके -उपाध्यक्ष एड रज्जू सिंह नेताम , पार्षदगण , जनप्रतिनिधि एवं पुलिस बल , पत्रकारगण उपस्थित रहे । एनसीसी छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान का सस्वर गायन किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पुण्य स्मरण में उनका प्रिय भजन प्रस्तुत किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्षा ने प्रेरणादायी उद्बोधन दिया । नगर परिषद के उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने आभार प्रदर्शन किया ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न शासकीय , अर्धशासकीय एवं निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में प्राचार्य आशीष शुक्ला , पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या अनुजा मिश्रा , पुलिस थाना अमरकंटक में नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी , अमरकंटक विकास प्राधिकरण में नायब तहसीलदार ज्ञानदास पानिका , नगर परिषद कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।
इसी क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य रोहित लाल त्रिपाठी , कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन में प्राचार्य कमलेश मिश्रा , कन्या क्रीड़ा परिसर में संगीता दीन , बालक क्रीड़ा परिसर में लवकेश पिटानिया , कल्याणिका महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रामसेवक कुशवाहा , भारतीय स्टेट बैंक अमरकंटक में शाखा प्रबंधक गौरव उपाध्याय तथा डाकघर अमरकंटक में महेश सिंह परस्ते द्वारा ध्वजारोहण किया गया । वहीं वन परिक्षेत्र कार्यालय अमरकंटक में वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी ।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों को रंगीन विद्युत झालरों से आकर्षक रूप से रोशन किया गया । नगर परिषद अमरकंटक द्वारा नगर के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिष्ठान स्वरूप बूंदी का वितरण कराया गया जिससे बच्चों में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला ।


