IGNTU विश्वविद्यालय में असम के छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में ABVP ने पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन
IGNTU विश्वविद्यालय में असम के छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में ABVP ने पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूपपुर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में असम के छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में लगातार भय का वातावरण बनता जा रहा है ,असामाजिक तत्वों का लगातार प्रवेश बढ़ रहा है जिसके कारण से छात्रों में भय का माहौल बढ़ता जा रहा है छात्र छात्राएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है, विश्वविद्यालय के अंदर आसामाजिक तत्वों के प्रवेश के कारण नशीले पदार्थों का सेवन लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण से आए दिन कई बड़ी घटनाएं सामने आती हैं, साथ ही छात्रावासों के मुख्य अधीक्षक द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए आसामाजिक तत्वों को फर्जी तरीके से विश्वविद्यालय के अंदर शरण व संरक्षण देते हैं व उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम लगातार कर रहे हैं इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने अनूपपुर जिले की पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए यह कहा कि यदि सा दिवस में गंभीर निर्णय नहीं लिया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस प्रशासन रहेगा

ज्ञापन में प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह , प्रांत सहमंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी ,विभाग संयोजक अखिलेश सिंह, जिला संयोजक, प्रणव मिश्रा लवकुश रौतेला अभिषेक तिवारी,आदित्य उपाध्याय, राजा राठौर चिराग ,मयंक, विवेक,हर्ष सावन आदित्य ,द्विवेदी,रोहन,दिव्या, आदि कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


