NEET पेपर लीक के विरोध में विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को की रैली, व्यापम मामले को लेकर फिर चर्चाओ का बाजार गर्म
NEET पेपर लीक के विरोध में विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को की रैली, व्यापम मामले को लेकर फिर चर्चाओ का बाजार
अनूपपुर / पुष्पराजगढ़। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) की बैनर पहले पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को के नेतृत्व में एक रैली सांसद हिमाद्री सिंह के निवास के घेराव के लिए निकाली गई । रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों , व मात्र चार कांग्रेसी कार्यकर्ता, शामिल हुए। जहाँ इस रैली मे स्कूली बच्चों, व्यापम घोटाले के आरोप में डेढ़ वर्ष तक फरार रहे विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को की मौजूदगी को लेकर भी चर्चा रही।
इस बीच रैली के बाद राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया। आलोचकों ने विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को पर पुराने व्यापम प्रकरण को लेकर सवाल उठाए। उनका दावा है कि व्यापम मामले में विधायक और उनके पुत्र का नाम जांच के दौरान सामने आया था। इन आरोपों का हवाला देते हुए विपक्ष ने कहा कि NEET पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने से पहले व्यापम प्रकरण पर भी स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।
विपक्ष का आरोप है कि व्यापम घोटाले के दौरान विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को और उनके पुत्र का नाम जांच एजेंसियों की कार्रवाई में आया था। और विधायक लगभग डेढ़ वर्षो तक तक अपने विधानसभा क्षेत्र से फरार रहे |
सूत्र बताते हैं कि विधायक फूंदे लाल अपने पुत्र को फर्जी तरीके से व्यापम के माध्यम से डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन वह डॉक्टर बनने में सफल नहीं हो पाए, जिन्हें वह अब राजनीति में लेकर आए हैं|
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश का बहुचर्चित व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) घोटाला वर्ष 2013 में व्यापक रूप से सामने आया था और इसकी जांच विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई थी। यह मामला लंबे समय तक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहा।


