SDM की बड़ी कार्रवाई,5 साल पुराना कब्जा हटाया, माता बिरासिनी मंदिर ट्रस्ट की जमीन कराई मुक्त,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
SDM की बड़ी कार्रवाई: 5 साल पुराना कब्जा हटाया, माता बिरासिनी मंदिर ट्रस्ट की जमीन कराई मुक्त

उमरिया जिले के पाली नगर में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्व प्रसिद्ध माता बिरासिनी मंदिर ट्रस्ट की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। सोमवार को एसडीएम मीनाक्षी बंजारे की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में मिथिला अग्रवाल द्वारा मंदिर ट्रस्ट को एक बड़ा हालनुमा भूखंड दान किया गया था। इस जमीन पर वार्ड क्रमांक 8 निवासी रवींद्र मोटवानी द्वारा पिछले करीब 5 वर्षों से कब्जा कर उसे दुकान के गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था, जिसके बाद सोमवार को मौके पर पहुंचकर परिसर को खाली कराया गया और गोदाम में रखा भारी मात्रा में सामान जब्त कर लिया गया।

लगातार एक्शन मोड में SDM
बताया जा रहा है कि एसडीएम मीनाक्षी बंजारे बीते कुछ दिनों से लगातार एक्शन मोड में हैं। इससे पहले मंदिर ट्रस्ट की दुकानों पर वर्षों से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया गया था। इस सख्ती का असर यह हुआ कि महज दो दिनों में करीब 12 लाख रुपये की वसूली की गई।

इसके अलावा मंदिर परिसर में निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानें सील की गईं।
शहर में लेआउट, आगे भी चलेगा अभियान
प्रशासन ने हाल ही में पाली नगर के सबसे व्यस्त प्रकाश चौराहा से बस स्टैंड और थाना रोड तक लेआउट कर अतिक्रमण चिन्हित किया है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में यहां भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
जनता में चर्चा, प्रशासन की हो रही सराहना
एसडीएम की लगातार बैक-टू-बैक कार्रवाई से जहां अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिक प्रशासन की इस सख्ती और सक्रियता की सराहना कर रहे हैं।



rn
rn
rn
rn
rn