राजस्थान के अजमेर से दिल्ली आ रही एक प्राइवेट बस आज बुधवार सुबह रजोकरी में एकाएक पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। बस पलटने से उसके शीशे चकनाचूक हो गए।

रजोकरी फ्लाईओवर के पास हुए इस हादसे में घायल हुए यात्रियों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब सात बजे हुई है।

नोट- ये स्टोरी अभी-अभी ब्रेक हुई है। खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।