नई दिल्ली । लगातार बढ़ रहे गर्माहट के एहसास के बीच दिन के बाद अब सुबह का तापमान भी बढ़ने लगा है। यूं शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को गर्मी से आंशिक राहत मिली। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री जबकि शनिवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान शनिवार को भी सामान्य से ज्यादा रहा। शुक्रवार को यह 24.3 और शनिवार को 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन तक हवा में गर्माहट रहने की आशंका जताई है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार और बुधवार से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार और  फिर तेज हवा चल सकती है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।