नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को 42 और ईवी चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाला वक्त अब इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है। दिल्ली इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। आज दिल्ली में 42 और EV चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री बोले देश में जितने इलेक्ट्रिक वाहन हैं उनमें से आधे दिल्ली में चल रहे हैं। दिल्ली ईवी कैपिटल बनने जा रही है। दिल्ली के लोगों का बहुत सहयोग है।

कुछ दिन पहले शुरू हुए थे 11 स्टेशन

केजरीवाल ने आगे कहा आज 42 चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जा रहे हैं और डीटीएल की ओर से 11 स्टेशन कुछ दिन पहले शुरू किए गए थे। इलेक्ट्रिक वाहनों से प्रदूषण कम हो रहा है। आज दिल्ली में कुल वाहनों का 13 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहने हैं।