नई दिल्ली। देश की राजधानी अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बवाना जेजे कॉलोनी में शुक्रवार सुबह नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान बवाना जेजे कालोनी के साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह पांच बजे झंडा चौक पर नाबालिग को चाकू मारने की जानकारी मिली थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।