नई दिल्ली  । दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस ग्रुप आईक्यूएयर के रियल टाइम डेटा के मुताबिक, रविवार सुबह 11:45 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 701 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 7.30 बजे दिल्ली का एक्यूआई 483 था। वल्र्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहर शामिल हैं। इनमें दिल्ली टॉप पर है, जबकि कोलकाता तीसरे और मुंबई पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान का लाहौर शहर दूसरे नंबर पर है।
दिल्ली में पिछले चार दिनों से हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ङ्ग पर बताया कि 6-12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए भी ऑनलाइन क्लास करने पर विचार हो रहा है। इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने 3 और 4 नवंबर को स्कूल बंद करने का निर्देश दिया था।
दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पीटल के डॉक्टर नीरज गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा खतरा प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों में होता है। खराब एयर क्वालिटी प्रेग्नेंट महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचाती है। प्रदूषण से स्किन और दिल से जुड़ी बीमारियों होने का खतरा रहता है। इसके अलावा डायबिटीज, अल्जाइमर और लगातार सिरदर्द हो सकता है। एक्यूआई बढऩे का असर रेस्पिरेटरी सिस्टम पर भी पड़ता है। जैसे-जैसे एक्यूआई बढ़ता है, छोटे बच्चों के दिमागी विकास पर बुरा असर पड़ता है। उनकी मानसिक शक्ति कम होने लगती है।