दिल्ली | दिल्ली स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में स्थित झुग्गी बस्ती में आग लगने की घटना सामने आई है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात झुग्गी बस्ती में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के त्रिलोकपुरी की झुग्गी बस्ती में कल रात आग लगने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार तड़के पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक झुग्गी में आग लगने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

देर रात पाया आग पर काबू

उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना रात करीब दो बजे मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर देर रात करीब 2 बजकर 25 मिनट काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद झुग्गी से एक बुजुर्ग व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान निलोथीलाल भाटी के रूप में हुई है।