दिल्ली में बुधवार को दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। पहले तो मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में सफल डेयरी के पास स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई। उसके बाद राज पार्क स्थित एक गोदाम में आग लग गई। राजधानी दिल्ली में बुधवार को दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र और दूसरी राज पार्क में हुई। दिल्ली फायर सर्विस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें तड़के करीब तीन बजे सूचना मिली कि मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में सफल डेयरी के पास स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। किसी के हताहत की सूचना नहीं है।वहीं दूसरी ओर राज पार्क स्थित एक गोदाम में आग लग गई। इस गोदाम में जूते साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन को स्टोर किया गया था। शॉर्ट सर्किट होने के कारण गोदाम में आग लग गई। यहां घटना के वक्त केवल गार्ड मौजूद था। जैसे ही आग की सूचना मिली, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को नियंत्रित किया।