भाजपा में बदल जाता कार्यकर्ताओं का भाग्य
महिलाओं को प्रदेश सरकार ने बनाया आत्मनिर्भर
देश का मान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बढ़ाया


उज्जैन ।   पार्टी की सेवा करना भगवान के प्रसाद जैसा है और प्रदेश सरकार ने लाडली बहनों सहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएं हैं। भाजपा को मुस्लिम विरोधी पार्टी बताया जाता है, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुस्लिम समुदाय के लिए भी कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं ,जिसमें तीन तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का साहसिक कदम भी उठाया गया। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा ने उज्जैन के खाचरोद से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान की नामांकन रैली के दौरान जनसभा के संबोधित करते हुए कही। श्री झा ने कहा कि  केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। राम मंदिर से लेकर धारा 370 तक समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। 2024 में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता का भाग्य कभी भी बदल सकता है। आमसभा को क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर तेज प्रताप सिंह के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान श्री पूर्व विधायक लाल सिंह राणावत, श्री जितेंद्र सिंह गहलोत , श्री सुल्तान सिंह शेखावत, श्री  चेतन शर्मा, श्री सीएम अतुल, श्री सुरेश छाजेड़, श्री संजय मेहता आदि मौजूद रहे।

आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा भारत विश्व गुरु बने, हमारी सीमाएं सुरक्षित हो, हम आत्मनिर्भर बने और आर्थिक रूप से मजबूत बने इसके लिए हमें भाजपा की सरकार बनाना है और मध्यय प्रदेश और भारत को विकास की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि 80 करोड लोगों को मुफ्त खाद्यान्न देने का कार्य भाजपा की मोदी सरकार कर रही है। गरीब परिवार में कोई बीमार पड़ जाए तो लाख रुपए के इलाज के लिए इधर-उधर देखना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 5 लाख के इलाज की गारंटी ली। नामांकन रैली और जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भाजपा की टोपी लगाकर और पार्टी का झंडा लिए शामिल हुए। आमसभा का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री श्री धर्मेश जायसवाल ने किया।