नई दिल्ली । दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक महिला की उसके ही पति ने अवैध संबंधों के शक चलते हत्या कर दी। शादी के करीब 7 साल बात पति को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी और शख्स के साथ अवैध संबंध हैं जिसके चलते उनके बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपे से बाहर हो गए और पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला शबनम ने करीब 7 साल पहले उम्मेद सिंह नाम के शख्स से दूसरी शादी की थी। महिला को पहली शादी से एक बेटी है जिसके बाद उनके यहां तीन और बच्चे हुए। उम्मेद सिंह को काफी दिनों से शक था कि शबनक का किसी और के साथ अवैध संबंध चल रहा है। दोनों ही चांद बाग इलाके में ई ब्लॉक की गली नंबर 12 में रह रहे थे। 25 अक्टूबर को दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ तो बात हाथापाई तक बढ़ गई। उम्मेद सिंह ने शबनम का गला दबा दिया जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई। इसके बाद शबनम को जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार झगड़े हो रहे थे। उम्मेद को शक था कि उसके पीठ पीछे महिला किसी और शख्स से मिलती है और उसके अवैध संबंध हैं। वहीं दोनों के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दिल्ली के नबी करीम इलाके कुछ दिन पहले ही एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक ने अपने ही मालिक और उसके बेटे को गुस्से में आकर गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक उन्हीं के रेस्टोरेंट में काम करता था और वह अपने मालिक के गलत व्यवहार से बहुत तंग था। हत्या की वारदात के दिन भी मालिक ने उसका नौकर को डाटा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।