हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मों का दाता माना गया हैं वे हर किसी को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करते हैं अच्छे काम करने वालों को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती हैं तो वही बुरे काम करने वालों को शनि दंड भी देते हैं।


माना जाता हैं कि शनि अगर किसी से क्रोधित हो जाए तो उसे जीवन में आर्थिक, शारीरिक और मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता हैं लेकिन अगर वे किसी से प्रसन्न हो जाते हैं तो उसके जीवन में दुख व कष्टों के लिए कोई स्थान नहीं होता हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसे कार्यों से अवगत करा रहे हैं जो शनि देव को क्रोधित करते हैं, तो आइए जानते हैं कि वो कौन से काम हैं।

 

इन कार्यों से शनिदेव हो जाते हैं नाराज़-
अगर आप शनि महाराज का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो कभी किसी महिला का अपमान न करें खासकर विधवा और असहाय महिला को भूलकर भी अपमानित ना करें वरना आपको शनि प्रकोप झेलना पड़ सकता हैं। इसके अलावा जो लोग बुजुर्गों को सताते हैं या फिर उनका अपमान करते हैं उन्हें भी शनि पसंद नहीं करते हैं। इसके अलावा असहाय लोगों का अपमान करना या फिर शोषण करना भी शनि को बुरी तरह से नाराज़ कर देता हैं।

 

जो लोग दूसरों का धन हड़पते हैं या फिर अनैतिक तरीके से धन कमाते हैं और दूसरों के धन पर बुरी नीयत रखते हैं ऐसे लोगों से भी शनि नाराज़ रहते हैं इन लोगों को शनि बहुत कष्ट देते हैं। इसके साथ ही जो लोग कुत्ते, पक्षियों, बेजुबानों को सताने का काम करते हैं उन्हें भी शनि कभी माफ नहीं करते हैं ऐसे लोगों को अपने जीवन में गरीबी, दुख और परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।