इंदौर ।   सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं की पूजा के अपने अलग-अलग विशेष नियम हैं। देवी-देवताओं की अपनी-अपनी प्रिय चीजें हैं, जिनका भोग लगाया जाता है। प्रसाद को बनाते समय शुद्धता का ध्यान जरूर रखें, जिससे आपको अधिक लाभ मिल सके। सिंघाड़ा फल भगवान को भोग के रूप में चढ़ाना शुभ होता है। कई देवी-देवताओं को सिंघाड़ा बहुत प्रिय है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया है कि किस देवी-देवता को फल चढ़ाना शुभ होता है।

भगवान शिव को चढ़ाएं सिंघाड़ा फल

भगवान शिव को सिंघाड़े का फल बहुत अच्छा लगता है। आप भगवान शिव को सिंघाड़े के फल का भोग लगाते हैं, तो जरूर लगाएं। ऐसा करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होंगे और वह आपको आशीर्वाद भी देंगे। आपके ऊपर आने वाली हर समस्या हल होगी।

माता लक्ष्मी को चढ़ाएं सिंघाड़ा फल

माता लक्ष्मी को सिंघाड़े का फल बहुत अच्छा लगता है। आपको माता लक्ष्मी का भोग जरूर लगाना चाहिए, ऐसा करने से वह आप पर बहुत प्रसन्न होंगी। आपकी कर्ज से जुड़ी सारी परेशानियां हल सकती हैं। हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी पर सिंघाड़े का फल चढ़ाना चाहिए।

सूर्यदेव पर चढ़ाएं सिंघाड़ा फल

सुबह उठकर सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय यह ध्यान रखें कि लोटे में अक्षत, फूल और सिंघाड़े का फल डालकर दें। ऐसा करने से सूर्य देव बहुत खुश होंगे, जिससे मान-सम्मान प्राप्त होगा। ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा।