भोपाल। पुराने शहर की तलैया थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला कायम किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने के साथ ही उसके बारे में आपत्तिजनक और अश्लील कमेंट्स किए है। 
मिली जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि किसी अज्ञात आरोपी ने उसके नाम की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और उस आईडी पर अश्लील फोटो और कमेंट्स कर रहा है। घटना फरवरी 2023 से अब तक की है। इसकी जानकारी लगने पर विवाहिता ने परिवार वालो की मदद से पहले तो अपने स्तर पर उसकी पहचान जुटाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला। बाद में फर्जी आईडी पर लगातार फोटो और अश्लील कमेंट्स आने पर वह पुलिस के पास पहुंची। शिकायती आवेदन की जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस सायबर क्राइम टीम की मदद से उसकी तलाश में जुट गई है।