नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं पर डोरे सभी राजनीतिक पार्टियां डाल रही हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव पार्टियां युवा और नव मतदाताओं के संपर्क में जुटी हुई है। मध्य दिल्ली के दो लोकसभा क्षेत्र चांदनी चौक और नई दिल्ली लोकसभा की बात करें तो दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 10-10 विधानसभा क्षेत्र हैं। चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में जहां आदर्श नगर विधानसभा में युवा मतदाता सर्वाधिक होने की वजह से निर्णायक स्थिति में हैं तो वहीं नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में भी सर्वाधिक युवा मतदाता हैं। यह भी वह जो पहली बार वोट देने जा रहे हैं। बता दें, नई दिल्ली सीट से दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज और आप से सोमनाथ भारती मैदान में हैं। वहीं चांदनी से बीजेपी ने प्रवीण खंडेलवाल को उतारा है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों की नजर डालें तो चांदनी चौक लोकसभा की दस विधानसभाओं में पहली बार के मतदाता तो आदर्श नगर विधानसभा में हैं। जबकि 80 से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या शकुरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में है। कुल 38540 मतदाता 80 से अधिक आयु वाले हैं। इसमें से 6045 मतदाता शकुरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या चादनी चौक विधानसभा में सर्वाधिक है। चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 7528 हैं इसमें अकेले चांदनी चौक विधानसभा में 1006 दिव्यांग मतदाता है। इसी प्रकार नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो पहली बार वोट देने वाले नवमतदाताओं की कुल संख्या 13352 हैं। इसमें सर्वाधिक नव मतदाता पटेल नगर विधानसभा में हैं। यहां 1650 नव मतदाता है। इसी प्रकार आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में 80 से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 39014 हैं। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या इस लोकसभा क्षेत्र में 5519 है। इसमें मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में 1062 दिव्यांग मतदाता है।