सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में दाम समान बने हुए हैं। देश में राष्ट्रीय पर एक साल से अधिक समय से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90.66 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 87.35 डॉलर प्रति बैरल है। कच्चे तेल की कीमत में पिछले दिनों काफी तेजी देखने को मिली थी। इसके पीछे की वजह सऊदी अरब और रूस द्वारा उत्पादन में कमी करना था।

रोज जारी होते हैं दाम

कच्चे तेल के दाम की समीक्षा के आधार पर पेट्रोल-डीजल के कीमतें प्रति दिन जारी की जाती हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल की कीमत के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रैक्स, डीलर कमीशन आदि को शामिल किया जाता है।