इंदौर ।    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इंदौर पहुंच गई हैं। वे एमआर-9 स्थित रोबोट चौराहे पर आमसभा को संबोधित कर रही हैं। वे इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा कर रही हैं। प्रियंका गांधी की सभा में स्वागत का मौका नहीं देने पर मंच पर ही कांग्रेस नेता पंकज संघवी नाराज हो गए। वेे मंच से नाराजगी जताते हुए निकल गए। अपने संबोधन में प्रियंका ने इंदौर और इंदौर के खानपान की तारीफ की। प्रियंका ने खजराना गणेश की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में इंदौर के योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के बीच मालवा के पठार पर बसा इंदौर है। मुझे यहां आकर गर्व हो रहा है। यहां की जनता मेहनती है।मददगार है। आप सबने इसकी मिसाल को रोना के समय दिखाई, जब पूरे देश में आपका शहर मिसाल बना। यहां एक बार पहले आने का मौसा मिला था था, उस समय यहां के खानपान और यहां के लोगों से मिलने का मौका मिला। आज मैं डाइट कर रही हूं तो कुछ नहीं खाऊंगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इंदौर में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनावी सभा होगी। शाम करीब पांच बजे इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप मैदान में उनकी सभा होगी। प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा को सुनने बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल पर जुटे हैं।

22 हजार में से 22 घोषणाएं भी पूरी नहीं की

चुनाव आया तो गैस सिलेंडर का भाव कम कर दिया। इस सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की। इनमें से 22 घोषणाएं भी पूरी नहीं की। दीवाली का मौसम आ रहा है। मेरी बहनें त्योहार मनाना चाहती हैं, लेकिन आज ये परिस्थिति है कि प्याज के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले विश्व कप चल रहा था तब मोदीजी कहते थे कि सचिन की पहली सेंचुरी होगी या प्याज की। आज विश्व कप चल रहा है। आज कोहली का शतक हो गया और प्याज का भी, लेकिन मोदीजी कुछ नहीं कर रहे हैं।

मोदीजी खून कबसे टेस्ट करने लगे

प्रियंका ने कहा, मोदीजी ने कहा कि कांग्रेसियों का खून खराब है। मोदीजी ने लैब कब से खोल ली, जो खून का टेस्ट करने लगे। मैं अब बीमार होंगी तो उनसे टेस्ट करवाऊंगी। जनता को खून से कोई मतलब नहीं है. जनता को मतलब है शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं से है।

10 सालों में भाजपा ने मप्र में क्या किया

प्रियंका ने कहा कि 10 सालों से मप्र में भाजपा सरकार है। 10 सालों से इंदौर में कौन से विश्वविद्यालय खोला, मेडिकल कालेज खोला। मप्र कई स्कूल बंद हो गए हैं। मोदीजी कहते हैं पहले जितने भी लोग आए किसी ने कुछ नहीं किया। मैं पूछती हूं कि आपने क्या किया है। आप अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। आप मंच पर खड़े होकर बोल सकते हैं कि आपकी सरकार ने क्या किया।