छत्तीसगढ़| छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का नवीन तबादला आदेश जारी किया है। इस सूची में कुल 8 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।  जारी आदेश के मुताबिक, कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का नवीन तबादला आदेश जारी किया है। इस सूची में कुल 8 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।  जारी आदेश के मुताबिक, कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं वीरेंद्र चतुर्वेदी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा का दायित्व देखेंगे। मनोज ध्रुव को सीएसपी सिविल लाइन की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा नीरज चंद्राकर को एएसपी रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस विभाग)  ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।