बेंगलुरु | बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति काफी तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा है। स्कूटी के पीछे एक युवक लटका हुआ है। सड़क पर काफी दूर तक युवक स्कूल के साथ झासटता हुआ जा रहा है। पीड़ित का शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोपहिया चालक को पुलिस ने पीएस गोविंदराज नगर से पकड़ा है। डीसीपी वेस्ट बेंगलुरु ने यह जानकारी दी है।

पीड़ित ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक का नाम सोहेल है। उसने मेरी बोलेरो को पीछे से टक्कर मारी और भागने की कोशिश की। पीड़ित मुथप्पा ने बताया कि उसे मेरी गाड़ी को टक्कर मारी। वह फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। अगर वह रुक कर माफी मांगता तो मैं उसे जाने देता, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। मैंने उसकी स्कूटी को पकड़ लिया, तब भी उसने गाड़ी नहीं रोकी और मुझे घसीटता हुआ ले गया। उसे सजा मिलनी ही चाहिए।