भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बची हुई 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। विदिशा से मुकेश टंडन और गुना सीट से पन्ना लाल शाक्य को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही बीजेपी ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं।
एमपी में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की पहली सूची में 39, दूसरी में 39, तीसरी में एक, चौथी में 57, पांचवी में 92 (कुल 228) प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पहले ही हो चुका हैं। वहीं रविवार को 6वीं लिस्ट में विदिशा विधानसभा सीट से मुकेश टंडन और गुना विधानसभा सीट से पन्ना लाल शाक्य को टिकट दिया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने सभी 230 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा कर दी हैं।