अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर युवाओं ने दिव्यांग वृद्ध व बच्चों को वितरित किया फल


उमरिया- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा बस्तियों में जाकर दिव्यांग बच्चों का वृद्ध जनों को फल बिस्किट वितरण किया गया।    एंजॉय हिमांशु तिवारी के नेतृत्व में टीम के द्वारा यह कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज के दिव्यांगजन को आत्म-सम्मान, लोक कल्याण और सुरक्षा के प्रति सहायता करना है। प्रत्येक वर्ष  संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस दिव्यांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में हर वर्ष 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में मनाने घोषणा की गई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में दिव्यांग लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। युवाओं ने कहा कि छोटा सा प्रयास हमारा खुशियों से खिल उठे जहान सारा इसी उद्देश्य के साथ हमारे सभी अभियान आयोजित किया जा रहे हैं। वितरण करते समय हिमांशू तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन,ऋषभ त्रिपाठी, लष्मी सिंह,आरती बैगा,वैष्णवी बर्मन, साक्षी त्रिपाठी,अंजू कोल,कलावटी कोल एवं सभी उपस्थित रहे।