महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें समाज और सरकार में भागीदार बनाने का कार्य ऐतिहासिक-रामदास पुरी 
लाडली बहनो के खाते मे इंदौर से मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक द्वारा राशि की अंतरित 
अनूपपुर। महिलाओं के स्वावलंबन और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 दीन, दुखिया और बेसहारा को सहारा देने की योजना है। अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति का उदय सरकार की प्राथमिकता है। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय के विकास पर बल दिया था। जिसे देश और राज्य की सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर पूर्ण किया जा रहा है। उक्ताशय के विचार विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी ने जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार की द्वितीय किश्त के सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वहारा वर्ग के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनहितैषी कार्य किए गए हैं। जिससे लोगों के जीवन में बदलाव परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें समाज और सरकार में भागीदार बनाने का कार्य ऐतिहासिक है। इस अवसर पर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया सहित दर्जनो लोग मौजूद थे। जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के प्रति आभार ज्ञापित किया तथा राज्य सरकार की महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर इन्दौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के उद्बोधन को सुना तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा लाडली बहना सेना के सदस्यों को दिलाई गई शपथ को कार्यक्रम में उपस्थित लाडली बहना सेना की सदस्यों द्वारा दोहराया गया। 
जिले भर में उमंग, उत्साह से आयोजित किए गए कार्यक्रम
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले के चारों जनपद पंचायतों के गांव-गांव तथा जिले के 10 नगरीय निकायों में वार्डवार कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाडली बहनों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों तथा योजना से लाभान्वित महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। लाडली बहनों ने योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से द्वितीय किष्त के रूप में एक हजार रुपये के अंतरण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने स्थानीय आयोजन में कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्थानीय प्रषासन द्वारा कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, पेयजल आदि की सुविधा सुनिश्चित की गई थी।  
गांव एवं नगरों में रही सीएम के वर्चुअल प्रसारण कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था
जिले भर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, उमंग देखा गया। महिलाओं के साथ-साथ उनके परिजन और बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से एक हजार रुपये की राशि अंतरित की। महिलाएं गांव-गांव और नगरों में लगाई गई टीवी/स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण स्थल तथा इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के उद्बोधन को देखा एवं सुना। कई स्थानों पर खुशियों से सराबोर महिलाएं भावुक नजर आईं। महिलाओं ने प्रदेश सरकार के द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि हम महिलाओं को संबल बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी ज्ञापित किया।