अनूपपुर I  जिले में विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मृत महिला का मस्टर रोल भर कर उसके नाम से पैसा निकाल लिया गया हैं। वहीं इसी गांव के एक और मामले में पति-पत्नी दोनों मनरेगा में काम नहीं किए। उसके बाद भी उनकी हाजिरी लगा उनके नाम से राशि निकाल भी गई। बुधवार को दोनों मामलों की शिकायत पूर्व सरपंच मुधराम में कलेक्टर की।

पूर्व सरपंच बुधराम ने बताया कि ग्राम पंचायत अमरहा में बसंत मार्को 2012-13 से रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं। 2015-16 से अभी तक सचिव का अतिरिक्त प्रभार पर कार्यरत हैं। जिसमें मनमानी तरीके से कार्य कर रहा। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। कार्य ना करने के बावजूद भी मस्टररोल भर दिया जाता और जॉब कार्ड में किसी और का खाता नंबर फीड कर राशि का आहरण कर जिया जाता है। इतना ही नहीं मृतक व्यक्ति का भी मस्टर रोल भर दिया जाता है। 17 अगस्त 2020 को सुनीता बाई पति हेमंत बधेन की मृत्यु हो चुकी है। मृतक का मस्टररोल 18 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल 2022 कुल 7 दिनों की हाजिरी चढ़ा दिया गया हैं। ऐसे कई मनमानी तरीके से सरपंच सचिव के साथ मिलकर कार्य को अंजाम दे रहे हैं। पूर्व सरपंच ने बसंत मार्को को वहां से हटाने की मांग की हैं।

दूसरा मामला

दूसरे मामले में सुखदेव सिंह ने बताया कि मेरे जॉब कार्ड में दो सदस्य मैं और मेरी पत्नी है। इसके बाद श्री बिना मेरी अनुमति के कई निर्माण कार्यों में बिना जानकारी के मेरे मस्टरोल तैयार किया गया हैं। 1 नवंबर 2018 से 18 फरवरी 2022 से कुल 16 सप्ताह एवं मेरी पत्नी कृष्णा जो कि भोपाल में रहती है। 17 फरवरी 2019 से 18 फरवरी 2022 तक हाजिरी लगाई गई। यह हाजिरी विभिन्न कई निर्माण कार्यो में बिना सुखदेव को सूचना दिए लगाई गई है। जिसका भुगतान भी हो चुका है। जिस बैंक से भुगतान हुआ है, उस बैंक में सुखदेव का कोई पता ही नहीं हैं। सुखदेव का जॉब कार्ड नंबर वही है, लेकिन खाता किसी और व्यक्ति का लेकर पैसा निकाला गया है। सुखदेव ने जॉब कार्ड में सम्मिनित खाता नंबर की जांच कराकर दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की।