01 जून से 13 जुलाई तक जिले में 384.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज  

बीते 24 घंटे में जिले में वर्षा निरंक की गई रिकार्ड 

अनूपपुर / अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष 01 जून 2023 से 13 जुलाई 2023 तक जिले में 384.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 01 जून 2022 से 13 जुलाई 2022 तक जिले में 294.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया है कि जिले में बीते 24 घंटे में वर्षा निरंक रिकार्ड की गई।