राष्ट्रपति के हाथों प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर होंगे सम्मानित
अनूपपुर। अनूपपुर डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए अनूपपुर कलेक्टर अशीष वशिष्ठ सहित 15 जिलों के कलेक्टरों को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से 18 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगी। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉईस मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टरों को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। जिन्हें भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अनूपपुर, भोपाल, उमरिया, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, नीमच, टीकमगढ़ उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरोली और सीधी जिले के कलेक्टर सम्मानित होंगे।